बड़ाजामदा स्टेशन पर रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का भव्य स्वागत, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
चाईबासा, जुलाई 16 -- गुवा। रथ यात्रा के अवसर पर चक्रधरपुर रेल मंडल की ओर से संचालित 08567 बड़बिल-पुरी रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन का बड़ाजामदा रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। पूर्व मुखिया राजा तिर्की, पूर्व उपमुखिया गोवर्धन चौरसिया, स्थानीय ब्लॉगर विक्की ब्लॉग सहित कई गणमान्य लोगों ने लोको पायलट और रेल कर्मचारियों का मिठाई खिलाकर सम्मान किया। श्रद्धालुओं में विशेष ट्रेन के संचालन को लेकर खासा उत्साह देखा गया। यह ट्रेन बड़बिल से सुबह 7:35 बजे रवाना होकर बड़ाजामदा, नोवामुंडी, डांगवापोसी, केंदुझार, कटक, भुवनेश्वर, खुर्दा रोड सहित विभिन्न स्टेशनों से होते हुए शाम 5:30 बजे पुरी पहुंचेगी। वापसी में 08568 पुरी-बड़बिल स्पेशल ट्रेन पुरी से शाम 7:45 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7 बजे बड़बिल पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Happy Rath Yatra 2026: इन 7 चुनिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.