चाईबासा, अप्रैल 13 -- गुवा। बड़ाजामदा बाजार में दो मोबाइल दुकानों में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सफल खुलासा कर दिया है। इस संबंध में बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि दिनांक 11 अप्रैल 2026 को दर्ज मामले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तीनों नाबालिग बड़ाजामदा थाना क्षेत्र के बोकना गांव के निवासी हैं। पुलिस ने इन्हें बोकना गांव के जंगल से पकड़ा। गिरफ्तार नाबालिगों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए छह मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। पूछताछ के दौरान तीनों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इस मामले में बड़ाजामदा थाना में कांड संख्या 15/26 दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.