बड़ाजामदा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
चाईबासा, जुलाई 8 -- गुवा। मंगलवार को नोवामुंडी प्रखंड के बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में बाल विवाह एवं डायन कुप्रथा के विरुद्ध विधिक जागरूकता एवं कानूनी सहायता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डीएलएसए के सचिव रवि चौधरी ने कहा कि डायन कुप्रथा केवल एक अंधविश्वास नहीं, बल्कि गंभीर सामाजिक और कानूनी अपराध है। उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या होने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की निःशुल्क कानूनी सहायता सेवाओं का लाभ उठाएं। साथ ही थाना प्रभारी विनीता कुमारी ने कहा कि अगर स्कूल के छात्राओं के साथ कोई भी आकर उसके शरीर को टच करता है तो तुरंत ही इसकी शिकायत स्कूल के शिक्षक, अपने माता-पिता से या महिला थाना आकर इसकी जानकारी दें तभी उसे पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। कार्यक्रम में विद्यालय के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.