बड़ाजामदा में लगा छात्रवृत्ति जागरूकता शिविर
चाईबासा, जून 30 -- गुवा। बड़ाजामदा स्थित वेलडन फ्यूचर एकेडमी में सोमवार को छात्रवृत्ति योजना जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य खदान श्रमिकों के बच्चों को केंद्र सरकार की विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देना तथा उन्हें इन योजनाओं का लाभ दिलाना था। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य मुकेश सिन्हा सहित शिक्षकगण, विद्यालय के अधिकारी-कर्मचारी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। शिविर के दौरान श्रम कल्याण संगठन, बड़ाजामदा के वेलफेयर एडमिनिस्ट्रेटर उदयशंकर तथा सीएमओ डॉ. बिनोद कुमार ने राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल के माध्यम से संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। शिविर के दौरान खदान श्रमिकों के 30 बच्चों की पहचान की गई, जिनके छात्रवृत्ति आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल पर जमा कराए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.