बड़ाजामदा में धूल से परेशान ग्रामीणों ने वाहकों को रोक किया विरोध-प्रदर्शन
चाईबासा, मई 4 -- गुवा, संवाददाता। बड़ाजामदा क्षेत्र में धूल प्रदूषण से परेशान ग्रामीणों का गुस्सा रविवार को फूट पड़ा। कारा कोला रुमाटा प्लांट से चलने वाले भारी वाहनों के कारण सड़क पर उड़ रही धूल से नाराज ग्रामीणों ने कई गाड़ियों को रोककर विरोध-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि प्लांट से आने-जाने वाले वाहनों की लगातार आवाजाही से सड़क पर धूल का गुबार उठता है, जिससे आसपास के लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार संबंधित प्रबंधन और प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक सड़क पर नियमित पानी का छिड़काव नहीं कराया गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही सड़क पर पानी छिड़काव और धूल नियंत्रण की व्यवस्था नहीं की गई, तो उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.