चाईबासा, अप्रैल 9 -- गुवा। बड़ाजामदा बस स्टैंड के पास सड़क किनारे ठेले पर दुकान लगाने वाले दुकानदारों को अज्ञात चोरों ने बुधवार आधी रात को निशाना बनाया। चोरों ने दुकानों का ताला तोड़कर अंदर रखे सामान की चोरी कर ली, जिससे स्थानीय दुकानदारों में भय और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, रात के समय जब दुकानें बंद थीं, तभी चोरों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे, तो ताला टूटा हुआ देखकर घटना की जानकारी हुई। चोरी में दैनिक उपयोग के कई सामान गायब पाए गए हैं। गौरतलब है कि पिछले एक महीने से बड़ाजामदा और आसपास के क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है। दो दिन पहले ही एक मोबाइल दुकान से भी कई मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए थे, जिसकी शिकायत बड़ाजामदा थाने में दर्ज कराई गई थी। इधर, बढ़ती ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.