बड़ाजामदा में गहराया जल संकट, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
चाईबासा, मई 22 -- गुवा, संवाददाता। बड़ाजामदा क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट ने सैकड़ों परिवारों की परेशानी बढ़ा दी है। फुटबॉल मैदान और काली मंदिर एरिया के आसपास रहने वाले लोग करीब चार महीनों से जलमीनार से होने वाली पानी आपूर्ति से वंचित हैं। हालात ऐसे हो चुके हैं कि लोगों को बूंद-बूंद पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, लेकिन पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभाग की ओर से अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि जलापूर्ति योजना सिर्फ कागजों तक सीमित होकर रह गई है। वार्ड नंबर 7, 8, 9 और 10 में पानी की सप्लाई पूरी तरह ठप है, जबकि अन्य इलाकों में नियमित रूप से पानी दिया जा रहा है। यह भी पढ़ें- बड़ाजामदा में गहराया जल संकट, चार महीने से सूखे पड़े नल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश इससे प्रभावित परिवारों में भारी नाराजगी है। ग्रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.