चाईबासा, मार्च 14 -- गुवा । बड़ाजामदा बाजार एवं पंचायत भवन में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों और छोटे व्यापारियों के लिए ई-श्रम तथा पीएमएसवाईएम योजना को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रांची के एलडब्ल्यूओ के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य असंगठित क्षेत्र के कामगारों को सरकारी योजनाओं से जोड़ना और उन्हें सामाजिक सुरक्षा से संबंधित जानकारी प्रदान करना था। इस शिविर का आयोजन बड़ाजामदा के सीएमओ, सीएच डॉ. बिनोद कुमार और बड़ाजामदा के डब्ल्यूए उदयशंकर कुमार के नेतृत्व में किया गया। शिविर के दौरान उपस्थित श्रमिकों और छोटे व्यापारियों को ई-श्रम कार्ड तथा प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन (पीएमएसवाईएम) योजना के लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही उन्हें योजना के तहत पंजीकरण की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.