चाईबासा, सितम्बर 1 -- गुवा । बड़ाजामदा में आदिवासी छात्रा से कथित छेड़खानी और स्थानीय युवाओं पर धारदार हथियार से हमले के मामले को भाजपा ने गंभीरता से लिया है।

घटना का विवरण भाजपा झारखंड प्रदेश के पूर्व उपाध्यक्ष सह झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई बड़ाजामदा पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया गया कि विगत दिनों अमन लॉज में किराये पर रह रहे कुछ युवकों पर एक आदिवासी छात्रा के साथ कथित तौर पर छेड़खानी और अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगा। स्थानीय युवाओं ने इसका विरोध किया। आरोप है कि विरोध से नाराज युवकों ने सुनियोजित तरीके से धारदार हथियारों से स्थानीय युवाओं पर हमला कर दिया, जिसमें कई युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज टीएमएच नोवामुंडी अस्पताल में चल रहा है।

भाजपा की प्रतिक्रिया बड़कुंवर गागराई ने बड़ाजामदा पहुंचने के...