चाईबासा, अगस्त 31 -- चाईबासा। बड़ाजामदा में 27 अगस्त को आदिवासी महिला एवं एक नाबालिग आदिवासी युवती से जुड़ी कथित घटना को लेकर आदिवासी हो समाज युवा महासभा और महिला महासभा ने चिंता जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। महासभा ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार से मामले की त्वरित एवं पारदर्शी जांच कर दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।महासभा ने कहा कि नाबालिग के साथ यौन अपराध की पुष्टि होने पर पोक्सो एक्ट, एससी-एसटी (अत्याचार निवारण) अधिनियम समेत अन्य प्रावधानों के तहत तत्काल कार्रवाई और गिरफ्तारी होनी चाहिए। कथित घटना वाले लॉज की भी विस्तृत जांच कर अनियमितता या संलिप्तता पाए जाने पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई तथा जरूरत पड़ने पर लॉज सील करने की मांग की गई।जिला अध्यक्ष शेरसिंह बिरुवा ने कहा कि पीड़ित परिवार को सुरक्षा और ...