बड़ाजामदा बाजार में दो मोबाइल दुकानों में लाखों की चोरी, पुलिस अलर्ट
चाईबासा, अप्रैल 11 -- गुवा । बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बीती रात अज्ञात चोरों ने बाजार स्थित दो मोबाइल दुकानों का ताला तोड़कर करीब 30 लाख रुपये के मोबाइल चोरी कर लिए। इस घटना से स्थानीय दुकानदारों में दहशत का माहौल है। घटना के संबंध में बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने बताया कि पिछले एक महीने से क्षेत्र में छोटे-मोटे दुकानों और मोबाइल चोरी की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। पुलिस ने एक दिन पूर्व हुई चोरी के मामले में एक नाबालिग लड़के को चोरी किए गए मोबाइल के साथ पकड़ा भी था। थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि इन घटनाओं में पड़ोसी राज्य ओडिशा से आने वाले कुछ नाबालिग बच्चे शामिल हो सकते हैं, जो नशे की लत के कारण इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।घटना की सूचना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.