चाईबासा, फरवरी 26 -- गुवा । नोवामुंड़ी प्रखंड के बड़ाजामदा बाजार में प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय आयुष स्वास्थ्य मेला का सफल आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ बड़ा जामदा की मुखिया पार्वती देवगम ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के अवसर पर उन्होंने कहा कि आयुष पद्धति ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती और प्रभावी स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने का सशक्त माध्यम है। मेले के दौरान आयुर्वेदिक एवं होमियोपैथिक दवाएं मरीजों के बीच निःशुल्क वितरित की गईं। इसके साथ ही लोगों को योगाभ्यास के महत्व, दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले स्वास्थ्य नियमों तथा विभिन्न औषधीय पौधों के उपयोग और लाभ की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग और आयुष पद्धति के उपचार से कई सामान्य एवं दीर्घकालिक बीमारियों में लाभ मिलता है। इस तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले में कुल 214 लाभार्थियों ने स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.