बड़ाजामदा-नोवामुंडी मार्ग पर जर्जर पुल का निर्माण शुरू
चाईबासा, जून 18 -- गुवा, संवाददाता। बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर बालाजी प्लांट से आगे स्थित लंबे समय से जर्जर पड़े पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। इससे क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। यह पुल वर्षों से बदहाल था। उसकी लोहे की सरिया बाहर निकल आई थी और बीच हिस्से में बड़ा छेद बन गया था। भारी वाहनों के आवागमन के दौरान दुर्घटना की आशंका बनी रहती थी। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों मालवाहक ट्रक, यात्री बसें, निजी वाहन और दोपहिया वाहन गुजरते हैं। लौह अयस्क परिवहन का प्रमुख रास्ता होने के कारण यहां चौबीसों घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। यह भी पढ़ें- बड़ाजामदा-नोवामुंडी मार्ग के जर्जर पुल के निर्माण कार्य की शुरुआत, लोगों ने ली राहत की सांस यह भी पढ़ें- रेलवे ओवर ब्रिज शुरू, पहले दिन गुजरे 20 हजार वाहन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.