चाईबासा, जून 17 -- गुवा के बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग पर बालाजी प्लांट के आगे स्थित वर्षों पुराने जर्जर पुल के पुनर्निर्माण कार्य की शुरुआत हो गई है। पुल की हालत बेहद खराब होने से दुर्घटना का खतरा लगातार बना हुआ था। यह मार्ग लौह अयस्क परिवहन सहित हजारों वाहनों की आवाजाही वाला प्रमुख सड़क मार्ग है। पुल में बड़े गड्ढे और बाहर निकली लोहे की सरिया लोगों की चिंता का कारण बने हुए थे। हाल ही में महिला समिति ने श्रमदान कर गड्ढे को भरा था। अब झारखंड सरकार ने निर्माण कार्य पश्चिम बंगाल की एक निजी कंपनी को सौंपा है। निर्माण शुरू होने से स्थानीय लोगों में खुशी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...