जमशेदपुर, मार्च 8 -- जमशेदपुर। हावड़ा बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस के परिचालन दूरी में रविवार को रेलवे ने कटौती कर दी इससे ट्रेन बड़ाजामदा स्टेशन से निर्धारित समय पर हावड़ा के लिए रवाना हो जाएगी। जनशताब्दी एक्सप्रेस के बड़बिल नहीं जाने से दूसरे स्टेशन के यात्रियों को परेशानी होगी। बताया जाता है कि लेट चलने के कारण जनशताब्दी एक्सप्रेस को कई बार टाटानगर में रद्द कर दिया जाता है। इससे बड़बिल, नोवामुंडी, चाईबासा समेत अन्य स्टेशन के यात्रियों को परेशानी होती है। टाटानगर में रविवार को भी विभिन्न मार्ग की आधा दर्जन ट्रेन लेट से आई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...