बड़ाजामदा के जंगलों में जंगली हाथियों का डेरा, ग्रामीणों में दहशत
चाईबासा, जून 25 -- गुवा। बड़ाजामदा क्षेत्र के जंगलों में पिछले दो दिनों से जंगली हाथियों का झुंड लगातार विचरण कर रहा है। बड़ाजामदा-नोवामुंडी मुख्य मार्ग के किनारे जंगलों में हाथियों की मौजूदगी से स्थानीय लोगों और राहगीरों में भय का माहौल है। बुधवार को कई लोगों ने करीब छह हाथियों के झुंड को सड़क के नजदीक देखा और मोबाइल कैमरे में कैद किया। हाथियों की गतिविधि से कुछ समय के लिए वाहन चालकों में अफरा-तफरी मच गई तथा कई लोगों ने सुरक्षा के लिए अपने वाहन रोक दिए। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि हाथी आबादी वाले क्षेत्रों की ओर बढ़े तो फसलों, मकानों और पशुधन को नुकसान पहुंच सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से निगरानी बढ़ाने और संवेदनशील क्षेत्रों में अलर्ट जारी करने की मांग की है। विभाग ने लोगों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.