बड़ाजामदा के आदर्श मध्य विद्यालय में चला नशा मुक्ति अभियान
चाईबासा, जून 23 -- गुवा। बड़ाजामदा स्थित आदर्श मध्य विद्यालय में एक निजी कंपनी के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान चलाया गया।कार्यक्रम के तहत सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। विद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक दुष्प्रभावों की विस्तार से जानकारी दी गई।वक्ताओं ने कहा कि नशा व्यक्ति, परिवार और पूरे समाज के लिए घातक है। बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर कंपनी अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव, प्रधानाध्यापक राजकुमार श्रीवास्तव, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.