चाईबासा, अगस्त 14 -- गुवा, संवाददाता। बुधवार आधी रात से हो रही लगातार मूसलधार बारिश ने बड़ाजामदा, किरीबुरू, गुवा सहित पूरे सारंडा क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार बारिश के कारण बड़ाजामदा से नोवामुंडी जाने वाली मुख्य सड़क के भट्टीसाई इलाके में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क पर पानी भर जाने से वाहनों का आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है। बड़ाजामदा के कई इलाकों में बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। इससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। घरों में पानी भरने के बाद कई परिवार सुरक्षित स्थानों और ऊंचे इलाकों की ओर चले गए हैं। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: मूसलाधार बारिश से बड़ाजामदा में तबाही, मुख्य सड़क जलमग्न मूसलधार बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की अपील करते हुए अलर्ट जारी किया ...