चाईबासा, अप्रैल 10 -- गुवा, संवाददाता। बड़ाजामदा-किरीबुरू-सैंडल-मनोहरपुर मुख्य सड़क मार्ग पर बुधवार देर रात आंधी और मूसलाधार बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। झाड़बेड़ा गांव के समीप एक विशाल पेड़ सड़क पर गिर जाने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। सड़क बंद होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। ट्रक, बस, निजी वाहन और बाइक सवार घंटों जाम में फंसे रहे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही जाम की स्थिति बनी रही। कई लोग जरूरी काम से घर से निकले थे, लेकिन अचानक रास्ता बंद होने के कारण उन्हें बीच रास्ते में ही रुकना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, रात में ही आंधी और बारिश के कारण पेड़ गिर गया था, लेकिन अंधेरा होने की वजह से उसे तुरंत हटाया नहीं जा सका। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम को अवगत करा...