बड़ाजामदा : पुलिया जर्जर,गड्ढे हादसे को दे रहा दावत
चाईबासा, जून 2 -- गुवा, संवाददाता। बड़ाजामदा से नोवामुंडी जाने वाले मुख्य सड़क मार्ग पर सुखचैन मोटर के आगे स्थित पुलिया की स्थिति अत्यंत जर्जर हो चुकी है। स्थानीय लोगों और वाहन चालकों का कहना है कि पुलिया कभी भी ध्वस्त हो सकती है, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। पुलिया के बीचों-बीच बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं तथा कई स्थानों पर आर-पार छेद दिखाई दे रहे हैं, जिससे इसकी मजबूती पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह सड़क क्षेत्र की महत्वपूर्ण संपर्क मार्गों में से एक है, जहां प्रतिदिन टाटानगर से किरीबुरू, बड़बिल और जोड़ा जाने वाली यात्री बसों का आवागमन होता है। यह भी पढ़ें- सुखचैन मोटर के पास जर्जर पुलिया बनी हादसे का कारण, मरम्मत नहीं होने पर सड़क जाम की चेतावनी इसके अलावा बड़बिल क्षेत्र से लौह अयस्क लेकर आने-जाने वाले भारी माल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.