चाईबासा, अप्रैल 12 -- गुवा। बड़ाजामदा बाजार में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जिससे स्थानीय दुकानदारों में भय और असुरक्षा का माहौल बन गया है। बीती रात चोरों ने बाजार स्थित दो मोबाइल दुकानों का ताला तोड़कर करीब डेढ़ लाख रुपये मूल्य के मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दुकानदारों का कहना है कि पिछले एक महीने से लगातार छोटे-बड़े दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं। इस संबंध में बड़ाजामदा थाना प्रभारी बालेश्वर उरांव ने कहा कि हाल के दिनों में मोबाइल चोरी की घटनाओं में वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि एक दिन पहले ही पुलिस ने चोरी के मामले में एक नाबालिग को चोरी किए गए मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया था। प्रारंभिक जांच म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.