बड़ाजामदा : जेवर चमकाने के नाम पर युवक सोने की चेन लेकर फरार
चाईबासा, अप्रैल 13 -- गुवा, संवाददाता। बड़ाजामदा बाजार क्षेत्र में दो अज्ञात ठगों ने जेवर चमकाने के बहाने घर में घुसकर सोने की चेन पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, बड़ाजामदा बाजार स्थित बड़ौदा बैंक के मिनी बैंक संचालक रंजीत कुमार वर्मा उर्फ चिंटू के घर दो युवक बाइक से पहुंचे। उन्होंने घर का दरवाजा खटखटाया और खुद को उजाला रॉयल कंपनी का कर्मचारी बताते हुए सोने-चांदी, पीतल एवं तांबे के बर्तन और गहनों को चमकाने की बात कही। घर की महिलाओं ने उनकी बातों पर विश्वास कर पहले एक तांबे की प्लेट दी, जिसे ठगों ने साफ कर वापस कर दिया। यह भी पढ़ें- जेवर चमकाने के बहाने ठगी, सोने की चेन लेकर फरार इसके बाद उन्होंने चांदी के पायल भी चमकाकर लौटा दिए, जिससे महिलाओं का भरोसा और बढ़ गया। इसी दौरान ठगों ने महिला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.