चाईबासा, फरवरी 27 -- गुवा, संवाददाता। नोवामुंडी प्रखंड के बड़ाजामदा बाजार में प्रखंड स्तरीय तीन दिवसीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया गया। मेले का शुभारंभ बड़ाजामदा की मुखिया पार्वती देवगम ने फीता काटकर किया। मेले के दौरान आयुर्वेदिक एवं होमियोपैथिक दवाएं मरीजों के बीच निःशुल्क वितरित की गईं। इसके साथ ही लोगों को योगाभ्यास के महत्व, दैनिक जीवन में अपनाए जाने वाले स्वास्थ्य नियमों तथा विभिन्न औषधीय पौधों के उपयोग और लाभ की जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि नियमित योग और आयुष पद्धति के उपचार से कई सामान्य एवं दीर्घकालिक बीमारियों में लाभ मिलता है। इस तीन दिवसीय स्वास्थ्य मेले में कुल 214 लाभार्थियों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। कार्यक्रम में आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी डॉ. टिम्मा रानी हेम्ब्रम, डॉ. निशा सुम्बरूई, डॉ. राधि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.