बागपत, मार्च 19 -- बागपत। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे के बड़ागांव टोल नाका पर अज्ञात कार सवारों ने रॉन्ग साइड चलने से रोकने पर हेड कांस्टेबल के साथ मारपीट की। आरोपियों ने उसकी वर्दी भी फाड़ डाली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बड़ागांव पूर्वी यमुना नहर पुलिस चौकी पर हेड कांस्टेबल अजय त्यागी तैनात है। बुधवार रात वह पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अमीन ऋषिपाल व सतवीर के साथ बड़ागांव टोल नाका पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। तभी रॉन्ग साइड से तेज गति आई दो कार वहां पहुंची। उनमें पांच से छह युवक सवार थे। हेड कांस्टेबल ने कारों के फोटो खींचते हुए उन्हें सही दिशा से चलने की नसीहत दी। तब तो युवक कार लेकर चले गए, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर आए और हेड कांस्टेबल के साथ अभद्रता करने लगे। विरोध करने पर युवकों ने हेड कांस्टेबल से म...