अयोध्या, जनवरी 7 -- बड़ागांव, संवाददाता। रौनाही थाने की सती चौरा चौकी के अन्तर्गत बड़ागांव क्रासिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। छत विछत शव को इकट्ठा कर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बीते सोमवार को देर शाम तब घटी जब अयोध्या लखनऊ रेल प्रखंड की बड़ागांव क्रासिंग 137 सी के दोनों तरफ बड़ागांव में दो दिवसीय वार्षिक मेला समापन की ओर था। बताया जाता है कि शाम को अयोध्या से दिल्ली जा रही 14205 अप एक्सप्रेस बड़ागांव क्रास कर रही थी, उसी बीच पड़ोस के गांव सारंगापुर निवासी करीब चौबीस वर्षीय सौरभ यादव पुत्र बलिकरन यादव ने दक्षिण दिशा से उत्तर की ओर क्रासिंग पार करने की कोशिश की जिसमें वह ट्रेन की चपेट में आया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर चौकी व रेलवे की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.