बड़ागांव का नाबालिग बच्चा झारखंड से बरामद
वाराणसी, अगस्त 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बड़ागांव के नाबालिग बच्चे की तलाश सोमवार को पूरी हो गई। पुलिस ने बच्चे को झारखंड के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सिमडेगा से बरामद किया। वह काम की तलाश में साइकिल से घर से निकला था, बाद में ट्रक पर बैठकर नक्सल प्रभावित इलाके में पहुंच गया था। गुमशुदा बच्चे की सकुशल बरामदगी पर परिजनों ने पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल से मुलाकात कर उनका आभार जताया। बड़ागांव क्षेत्र से नाबालिग के गुमशुदा होने की सूचना पर पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने तत्काल पुलिस टीम गठित कर शीघ्र एवं सकुशल बरामदगी के निर्देश दिए थे। एसओजी, सर्विलांस सेल एवं बड़ागांव थाने की संयुक्त टीम ने सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, कॉल डिटेल एवं अन्य तकनीकी स्रोतों के माध्यम से लगातार सुराग जुटाए। तकनीकी जांच में नाबालिग की लोकेशन झारखंड-उड़ीसा सीमा से ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.