बड़ागांई ने जीता नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब
रांची, जून 24 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। कुटे क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित केपीएल सीजन-3 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब नजरुल इलेवन बड़ागांई की टीम ने मंगलवार रात हुसीर इलेवन को रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हराकर अपने नाम किया। कुटे मैदान में खेले गए फाइनल में हुसीर इलेवन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। नजरुल इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 87 रन बनाए, जिसके जवाब में हुसीर इलेवन की टीम 7 विकेट पर 82 रन ही बना सकी। विजेता टीम को 50 हजार रुपये और ट्रॉफी तथा उपविजेता को 30 हजार रुपये और ट्रॉफी प्रदान की गई। फाइनल में नजरुल वासिक मैन ऑफ द मैच रहे, जबकि उन्हें मैन ऑफ द सीरीज, बेस्ट बल्लेबाज, मोतलिब को बेस्ट गेंदबाज और शान आरफी को बेस्ट फील्डर का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में कई अतिथि और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.