लखीसराय, अप्रैल 6 -- बड़हिया। उत्पादन थाना की टीम ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए बड़हिया रेलवे स्टेशन के टाल जाने वाली रेलवे पुल के समीप एक तस्कर को गिरफ्तार किया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त स्थान से शराब की तस्करी की जा रही है, जिसके बाद टीम ने छापेमारी की।छापेमारी के दौरान एक युवक संदिग्ध हालत में बैग लेकर जाते हुए दिखा। पुलिस ने जब उसे रोककर बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 90 एमएल की बिस्की बरामद हुई। इसके बाद मौके पर ही उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने शराब ले जाने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बेगूसराय जिले के छौड़ाही निवासी 30 वर्षीय मोहम्मद दिलशाद (पिता- मोहम्मद सलीम) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और उसे न्यायिक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.