बड़हिया में विकास कार्यों की सौगात: उपमुख्यमंत्री ने किया कई योजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन
लखीसराय, मार्च 31 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। उपमुख्यमंत्री सह स्थानीय विधायक विजय कुमार सिन्हा ने मंगलवार को बड़हिया नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के अंतर्गत निर्मित व प्रस्तावित कई योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। उनके इस दौरे से नगर क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। बड़हिया पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री सबसे पहले मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर में पहुंचकर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने वार्ड संख्या सात में बनने वाली पुलिया का शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान नगर परिषद बड़हिया की सभापति डेजी कुमारी ने उपमुख्यमंत्री का बुके एवं फूलमाला देकर स्वागत एवं सम्मान किया। इसके पश्चात उन्होंने गणेश मंदिर से पेट्रोल पंप तक बनी सड़क,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.