लखीसराय, मार्च 25 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। बड़हिया थाना क्षेत्र के गढ़टोला गांव में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता उमेश महतो ने बड़हिया थाना में आवेदन देकर अपनी पुत्री लवली कुमारी की हत्या का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। आवेदन के अनुसार, लवली कुमारी की शादी गढ़टोला निवासी मिथलेश कुमार, पिता योगेंद्र महतो उर्फ सरयुग महतो के साथ हुई थी। शादी के शुरुआती चार-पांच महीनों तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन बाद में ससुराल पक्ष द्वारा लगातार दो लाख रुपये की मांग की जाने लगी। पीड़ित का आरोप है कि मांग पूरी नहीं होने पर उसकी बेटी के साथ गाली-गलौज, मारपीट और मानसिक उत्पीड़न किया जाता था। उस समय लवली कुमारी गर्भवती भी थी। उमेश महतो ने बताया कि 23 मार्च को ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर उसकी पुत्री की गला दबाकर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.