लखीसराय, जून 6 -- बड़हिया, निज प्रतिनिधि। नगर स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित बड़हिया प्रीमियर लीग (बीपीएल) सीजन-2 रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार और शुक्रवार को खेले गए लीग मुकाबलों में दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला। गुरुवार को मधेपुरा ने जमुई को हराया, जबकि शुक्रवार को बमबम-11 पटना ने पीयूष-11 शेखपुरा पर शानदार जीत दर्ज की। मधेपुरा ने जमुई को 86 रन से हराया। टूर्नामेंट के छठे लीग मैच में मधेपुरा और जमुई की टीमें आमने-सामने थी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मधेपुरा की टीम ने 12.4 ओवर में 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से अफजल ने 43 रन, महबूब आलम ने 24 रन तथा अजूबा ने मात्र 8 गेंदों में ताबड़तोड़ 27 रन की पारी खेली। जमुई की ओर से सन्नी आर्चर और विपुल ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट हासिल...