बड़हिया: राजीव गांधी जयंती पर कांग्रेस कार्यालय में मनाया गया सद्भावना दिवस
भागलपुर, अगस्त 20 -- बड़हिया। पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न स्व राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को बड़हिया प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और योगदान को स्मरण किया। प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान गौरव सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने आधुनिक भारत की नींव को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने सूचना एवं संचार तकनीक को बढ़ावा देने के साथ देश को विकास और तकनीकी प्रगति की नई दिशा देने का कार्य किया। युवाओं को राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने तथा पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाने में भी उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। यह भी पढ़ें- सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.