गोरखपुर, फरवरी 3 -- बड़हलगंज/झुमिला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मदारिया चौराहा स्थित एक कटरे में मंगलवार की सुबह करीब सवा दस बजे 70 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी। कोतवाल सुनील कुमार राय ने बताया कि ग्राम प्रधान मदारिया महेंद्र शर्मा ने पुलिस को सूचना दी थी कि चौराहे के पास एक कटरे में करीब 70 वर्ष की महिला मृत अवस्था में पड़ी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला करीब छह माह से उसी कटरे में रह रही थी। उसकी पहचान और पृष्ठभूमि के बारे में किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं है। आसपास के लोग उसे खाने-पीने की सामग्री दे देते थे। शव की शिनाख्त कराने का प्रयास हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.