गोरखपुर, फरवरी 3 -- बड़हलगंज/झुमिला बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। बड़हलगंज थाना क्षेत्र के मदारिया चौराहे पर स्थित एक कटरे में मंगलवार की सुबह करीब सवा दस बजे 70 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। कोतवाल सुनील कुमार राय ने बताया कि ग्राम प्रधान मदारिया महेंद्र शर्मा ने पुलिस को सूचना दी थी कि चौराहे के पास एक कटरे में करीब 70 वर्ष की महिला मृत अवस्था में पड़ी है। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि महिला पिछले करीब छह माह से उसी कटरे में रह रही थी, हालांकि उसकी पहचान और पृष्ठभूमि के बारे में किसी को स्पष्ट जानकारी नहीं थी। आसपास के लोग उसे खाने-पीने की सामग्री दे देते थे। पुलिस के अनुसार मौके पर किसी तरह के स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.