बड़हलगंज में श्रद्धा के साथ मना बाले मियां मेला
गोरखपुर, मई 27 -- बडहलगंज, हिंदुस्तान संवाद। कस्बे में हजरत सैयद सालार मसूद रहमतुल्लाह अलैह का उर्स और बाले मियां मेला इस वर्ष पूरे उत्साह,श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। क्षेत्र से बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने पहुंचकर मजार पर चादरपोशी की और अमन-चैन तथा खुशहाली की दुआ मांगी।
मेला परिसर की सजावट बड़हलगंज क्षेत्र में आयोजित बाले मियां मेले में देर रात तक लोगों की भारी भीड़ उमड़ती रही। मेला परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से भव्य रूप दिया गया था।जगह-जगह खाने-पीने, खिलौने, मिठाइयां और घरेलू सामानों की दुकानें सजी थीं। बच्चों और युवाओं में मेले को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। झूले, मनोरंजन के साधन और सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग परिवार के साथ मेले में पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.