गोरखपुर, फरवरी 28 -- बड़हलगंज। थाना क्षेत्र के ग्राम खड़ेसरी में पारिवारिक विवाद के दौरान विवाहिता के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने सास, ससुर, ननद और नंदोई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता संजू देवी ग्राम डेमुसा थाना गगहा, ने तहरीर में बताया कि उनका विवाह दो नवंबर 2021 को गोविंद पुत्र नगीना, निवासी ग्राम खड़ेसरी थाना बड़हलगंज के साथ हुआ था। आरोप है कि 25 फरवरी की रात करीब 12 बजे ससुराल पक्ष के नंदोई सहिंसा कुमार, ननद सीमा, गादुर, सास सेवाती और ससुर नगीना ने उनके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। 26 फरवरी को पीड़िता की मां सुभावती बेटी से मिलने ससुराल पहुंचीं, जहां आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस दौरान मां का मंगलसूत्र और पांच हजार रुपये नकद कहीं गिर गया। थाना प्रभारी सुनील राय ...