बड़हलगंज में एमआरएफ सेंटर पर कूड़ा अलगाव कार्य शुरू
गोरखपुर, मई 21 -- बडहलगंज, हिंदुस्तान संवाद नगर पंचायत में स्वच्छता व्यवस्था को प्रभावी बनाने के लिए एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर पर कूड़े के अलगाव का कार्य शुरू हो गया है। अब नगर क्षेत्र से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग करके वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया जाएगा। इस पहल से नगर की साफ-सफाई व्यवस्था में सुधार होगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। एमआरएफ सेंटर पर प्रतिदिन घरों, दुकानों और बाजारों से एकत्रित कचरे को विभिन्न श्रेणियों में बांटा जाएगा। इसमें प्लास्टिक, कागज, बोतल, धातु और अन्य पुनर्चक्रण योग्य वस्तुओं को अलग किया जाएगा। वहीं गीले कचरे का निस्तारण एक अलग प्रक्रिया के तहत होगा। इससे पुनर्चक्रण योग्य सामग्री का दोबारा उपयोग संभव हो सकेगा और कूड़े के अनावश्यक ढ़ेर में कमी आएगी। स्वच्छ भारत मिशन के अ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.