सीवान, मई 12 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के सभागार में जिले में गेंहू अधिप्राप्ति से संबंधित समीक्षात्मक बैठक सोमवार को हुई। इस क्रम में बताया गया कि रबी विपणन मौसम 2026-27 के तहत गेंहू अधिप्राप्ति के लिए सीवान जिले को संशोधित लक्ष्य 5593 एमटी विभाग द्वारा निर्धारित किया गया है। समीक्षा के दौरान यह बात आई कि गेंहू अधिप्राप्ति के संशोधित लक्ष्य को प्रखंडवार-पैक्सवार आवंटन कर दिया गया है।

गेंहू अधिप्राप्ति समितियों की स्थिति जिले में गेंहू अधिप्राप्ति के लिए 58 समितियों का चयन किया गया है। इसमें से 27 समितियां ही क्रियाशील है। इनके द्वारा 134 किसानों से सिर्फ 732.20 एमटी गेंहू की खरीदारी कि गई है जो लक्ष्य के विरूद्ध 13.09 प्रतिशत है। इसे देखते हुए गेंहू अधिप्राप्ति की धीमी प्रगति की समीक्षा संयुक्त निबंध...