सीवान, मार्च 1 -- बड़हरिया। नगर पंचायत क्षेत्र के होल्डिंग धारकों के लिए अंतिम मौका 31 मार्च दिया है जिससे होल्डिंग धारकों को राहत मिली है। नगर पंचायत प्रशासन ने घोषणा की है कि 31 मार्च 2026 तक बकाया होल्डिंग टैक्स जमा करने वाले धारकों से किसी प्रकार का ब्याज नहीं लिया जाएगा। यह छूट पिछले वित्तीय वर्ष के बकाया टैक्स पर भी लागू रहेगी। नगर पंचायत की कार्यपालक पदाधिकारी प्रेम शीला ने बताया कि नगर पंचायत क्षेत्र में लगभग 2,581 होल्डिंग दर्ज हैं, जिनमें से करीब 2,281 होल्डिंग धारकों पर अभी भी टैक्स बकाया है। अब तक लगभग 300 होल्डिंग धारकों ने अपना टैक्स जमा कर दिया है। उन्होंने बताया कि कई सरकारी संस्थानों पर भी लाखों रुपये का होल्डिंग टैक्स लंबित है। बकाया वसूली के लिए नगर पंचायत के कर्मी संबंधित संस्थानों से संपर्क करने के साथ-साथ डोर-टू-डोर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.