सीवान, मई 13 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। आपकी समस्या हमारी समधान कार्यक्रम को लेकर जन शिकायत के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए सहयोग शिविर का आयोजन प्रखंड की औराई पंचायत सरकार भवन व पकड़ी पंचायत भवन पर मंगलवार को किया गया। इसका निरीक्षण डीएम विवेक कुमार मैत्रेय ने किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने मौजूद सभी प्राप्त शिकायतों का पंजीकरण कर उसका त्वरित व प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- जिले के 38 पंचायतों में दो पाली में सहयोग शिविर 19 मई कोशिविर का आयोजन डीएम ने शिविर में चल रहे जनगणना कार्य, फार्मर रजिस्ट्री कार्य, मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने, नल-जल योजना में सुधार, सोलर स्ट्रीट लाइट तथा पेंशन संबंधित आवेदनों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। डीएम ने संबंधित अधिकारी को प्राप्त आवेदन के आधार पर समय स...