सीवान, मई 14 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के बड़हरिया- तरवारा मुख्यमार्ग के पट्टी भलुआ नहर के समीप स्थित राइस मिल के सामने बुधवार को एक निजी स्कूल के बस चालक को अज्ञात वाहन ने कूचल दिया। इस घटना में गंभीर रूप से घायल चालक की दर्दनाक मौत हो गयी। मृत चालक थाना क्षेत्र के चैन छपरा निवासी स्व. शहाबुद्दीन अहमद के 48 वर्षीय पुत्र जहीरुल उर्फ मुन्ना है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुट गयी है। ग्रामीणों ने बताया कि बस चालक जहीरुल उर्फ मुन्ना की मौत के बाद परिवार के सदस्य सदमें में हैं। घर में बेटी की शादी की तैयारी चल रही थी और इधर सड़क हादसे में पिता की मौत हो गयी। बताया कि चालक की बड़ी बेटी की शादी रानीपुर गांव में तय हुई है। घटना के बाद मो. नुरैन, दिलनवाज अहमद, साजिद अली सहित तमाम लोग प...