सीवान, मई 28 -- बड़हरिया। थाना परिसर में बकरीद को लेकर थाना अध्यक्ष छोटन कुमार के अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक की गई। बैठक में थाना अध्यक्ष छोटन कुमार ने कहा कि सभी धर्मों का सम्मान करनी चाहिए। बकरीद आपसी सौहार्द और प्रेम पूर्वक मनाने की अपील की गई। कहा कि प्रशासन की सहयोग करे। कोई भी समस्या हो उसके तुरंत सूचित करें। थाना अध्यक्ष ने सभी से समस्या को अवगत करने की अपील। यह भी पढ़ें- बड़हरिया में बकरीद पर शांति भंग करने पर होगी कार्रवाईबैठक में चर्चा वही बीडीओ संदीप कुमार ने कहा कि असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। शांति भंग करने वालो को कठोर करवाई की जाएगी। अफवाह फैलाने वालों से बचे और आपसी प्रेम के साथ बकरीद मनाएं। वही सीओ सरफराज अहमद ने कहा कि बकरीद 28 मई से लेकर 30 मई तक मनाया जाएगा। जिसको लेकर चौक चौराहे पर मजिस्ट्रेट के साथ प...