बड़हरिया में प्रतिमा तोड़ने के मामले सात पर नामजद प्राथमिकी
सीवान, अगस्त 27 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के चैन छपरा गांव स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए रखी गई हनुमान जी की प्रतिमा को सोमवार की रात असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त किए जाने के बाद मामले में एक पक्ष के ग्रामीणों के दिए आवेदन पर सात असामाजिक तत्वों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस मामले को जांच में जुट गई है।
पुलिस की कार्रवाई इधर पुलिस प्राथमिकी दर्ज करने के बाद छापेमारी शुरू कर दी है। चैन छपरा गांव में बिल्कुल माहौल शांत है। पुलिस मंदिर के पास और चैन छपरा गांव में कैंप कर रही है। बता दे कि मंगलवार को सुबह काली मंदिर में महावीर जी के मूर्ति को टूटने की सूचना पर एक पक्ष के ग्रामीण मंगलवार को पहुंच गए थे और नाराजगी जाहिर करते हुए इस मामले में दोषियों के खिलाफ करवाई की मांग पर आड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.