सीवान, अप्रैल 10 -- (बड़हरिया से नेयाज अहमद)। बिहार राज्य पंचायत सचिव संघ के आह्वान पर बड़हरिया प्रखंड के सभी पंचायत सचिव बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। इससे पंचायतों में विकास कार्य पूरी तरह बाधित हो गया है और आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों से काम के लिए आने वाले लोगों को तेज धूप में बिना काम कराए लौटना पड़ रहा है। औराई पंचायत में कार्यरत पंचायत सचिव सह संघ के जिला अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने बताया कि 15 मई 2025 को पंचायत राज विभाग और संघ के बीच वार्ता में तीन महीने के भीतर मांगें पूरी करने का आश्वासन मिला था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसी के विरोध में सभी पंचायत सचिव हड़ताल पर हैं। हड़ताल के कारण नाली-गली निर्माण, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और कबीर अंत्येष्टि...