सीवान, अप्रैल 11 -- (सीवान से नीरज पाठक)। थाना क्षेत्र के पकड़ी पंचायत नबीगंज में दहेज के लिए नवविवाहिता प्रियंका कुमारी (20) की गला दबाकर हत्या के मामले में पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सास देवमती देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मृतका के पिता सारण जिले के जनता बाजार थाना क्षेत्र के पंडितपुर निवासी उमाशंकर साह ने आवेदन देकर ससुर बुलेटिन साह, सास देवमती देवी, ननद रूबी कुमारी समेत कई अन्य रिश्तेदारों को आरोपी बनाया है। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रियंका के साथ मारपीट की जाती थी। पति विकास साह भी विदेश जाने से पहले चार महीने पूर्व दहेज की मांग को लेकर मारपीट करता थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.