सीवान, दिसम्बर 8 -- बड़हरिया। प्रखंड के खेल मैदान में हर साल की तरह इस वर्ष भी बाबा साहब गांधी मजहरूल हक सद्भावना क्रिकेट टूर्नामेंट का भव्य आयोजन किया जाएगा। टूर्नामेंट की तैयारी को लेकर रविवार को रॉयल पैलेस में आयोजन समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता टूर्नामेंट अध्यक्ष जकरिया खान ने की। बैठक में अध्यक्ष ने बताया कि टूर्नामेंट एक जनवरी से ब्लॉक मैदान में आयोजित होगा, जिसमें देश-विदेश की कुल आठ मजबूत टीमें भाग लेंगी। भाग लेने वाली टीमों में दुबई, कैफ क्रिकेट एकेडमी सीवान, क्रिकेट क्लब अयोध्या, मोतिहारी, दिल्ली, दानिश क्रिकेट एकेडमी बड़हरिया सहित अन्य टीमें शामिल हैं। टूर्नामेंट के विजेता को एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार दिया जाएगा, जबकि उपविजेता टीम को भी आकर्षक इनाम प्रदान किए जाएंगे। बैठक के दौरान आयोजन की तैयारी, सुरक्षा व्यवस्था, मैदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.