सीवान, मार्च 28 -- बड़हरिया। जय श्रीराम भारत माता की जय और हरहर महादेव के नारे के साथ प्रखंड में रामनवमी को लेकर सुप्रसिद्ध जमुनागढ़ देवी मंदिर परिसर से शोभा यात्रा धूमधाम से निकाली गई। जिस शोभा यात्रा में भगवा रंग के तिरंगे झंडा और युवकों के हाथों में तिरंगे झंडे से माहौल भक्तिमय था। शोभा यात्रा सुप्रसिद्ध जमुना गढ़ देवी मंदिर परिसर से होकर ब्लॉक चौक से होकर थाना चौक से होते हुए राम जानकी मंदिर मठ से होकर वापस जामो चौक से होकर जमुनागढ़ देवी मंदिर में समाप्त हुई। शोभा यात्रा में भाजपा नेता अनुरंजन मिश्रा, अतिपिछड़ा मंच भाजपा जिला अध्यक्ष सुनील चंद्रवंशी, वीरेंद्र साह, श्याम जी कुशवाहा, राहुल कुमार, उदय कुशवाहा, रंजन सिंह, भरद्वाज कुशवाहा, उदय कुशवाहा, हरजीत मांझी, प्रेम प्रकाश सोनी सहित अन्य कार्यकर्ताओं के देख रख में निकाली गई। वही शोभा या...