सीवान, मई 13 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण चोर बेखौफ होकर लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- बड़हरिया में एक साथ तीन घरों को बनाया निशाना, 30 लाख की संपत्ति चोरी चोरी की घटनाएं सोमवार की देर रात नकाबपोश चोरों ने थाना क्षेत्र के कोइरीगावा और अटखम्भा गांव में तीन घरों को निशाना बनाते हुए करीब 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण, तांबे के बर्तन व अन्य कीमती सामान की चोरी कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल कायम है। जानकारी के अनुसार कोइरीगावा गांव में स्व. लखचन प्रसाद के पुत्र विनोद ठेकेदार के घर में चोर पीछे से छत के रास्ते आंगन में उतरे और घर में सो रहे परिजनों को बंधक बना लिया। इसके बाद चोरों ने पिस्टल का ...