बड़हरिया बाजार में जाम की समस्या से नहीं मिल सकी मुक्ति
सीवान, जून 19 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। जिले के सबसे बड़े प्रखंड बड़हरिया के मुख्यालय को तमाम प्रशासनिक प्रयासों के बावजूद जाम की समस्या से मुक्ति नहीं मिल सकी है। भीषण गर्मी के इस मौसम में प्रतिदिन लोग जाम से जूझते हुए हलकान हो रहे हैं। अतिक्रमण के कारण बाजार की सड़कें संकरी हो गई है। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, रजिस्ट्री ऑफिस, पोस्ट ऑफिस, थाना और कई सरकारी और गैर सरकारी प्रतिष्ठानों के कार्यालय होने के कारण जनसंख्या का भारी दबाव रहता है। ऐसे में सड़क के दोनों किनारे ठेला और खोमचा लगाने के अलावा बाजार है लोगों की बाइक भी सड़क किनारे लगती है। जिससे जाम की समस्या और विकराल हो जाती है। खासकर प्रखंड मुख्यालय का अति व्यस्त चौराहा जामो चौक पर लगने वाले जाम से गुजरने में लोगों के पसीने छूट जाते हैं। यहां लगे जाम को हटान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.