सीवान, मार्च 9 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। नगर पंचायत के गठन के बाद यह उम्मीद जागी थी कि नगर पंचायत का दशा बदल जाएगा वहीं नगर पंचायत से मिलने वाली सुविधाएं बहाल हो जाएगी। नगर पंचायत क्षेत्र दूधिया प्रकाश से चकाचक हो जाएगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। नगर पंचायत के गठन के लगभग तीन वर्ष से अधिक हो चुका है लेकिन अनेकों समस्या से जूझ रहा है। जहा नगर पंचायत विकास का बाट जोह रहा है। जिसमें स्ट्रीट लाइट की समस्या हो या शौचालय या स्टैंड और जाम की समस्या विकास का बाट जोह रहा है। बतादें कि लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी आज तक नगर पंचायत में स्ट्रीट लाइट नहीं लग सका है। सभी नगर के गठन के बाद स्ट्रीट लाइट लग गई, लेकिन बड़हरिया नगर पंचायत में लाइट नहीं लग पाया है। बतादें कि नगर पंचायत में थाना चौक, जामो चौक, सहित अन्य जगहों से राज्यभर जाने की बसे खुलती है। जो...